G.K. प्रश्नोत्तर 27
201. घेंघा रोग किसकी कमी से होता है ?
*आयोडीन*
202. कौनसी ग्रंथि इन्सुलिन स्रावित करती है ?
*अग्नाशय*
203. डूरंड कप का सम्बन्ध किस खेल से है ?
*फुटबॉल*
204. भारत का सबसे बड़ा बांध कौनसा है ?
*हीराकुंड बांध*
205. संविधान की 8वीं अनुसूची में कितनी भारतीय भाषाओँ को मान्यता दी गयी है ?
*22*
206. चीन की मुद्रा कौनसी है ?
*युआन*
207. रेडक्रॉस के संस्थापक कौन हैं ?
*हेनरी डूनांट*
208. हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला रोग कौनसा है ?
*एनीमिया*
209. भारत कोकिला कौन कहलाती है ?
*सरोजिनी नायडू*
210. दिल्ली में कुतुबमीनार किसने बनवानी शुरु की थी ?
*क़ुतुबुद्दीन ऐबक*
211. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे ?
*मदनमोहन मालवीय*
212. अर्थशास्त्र के लेखक कौन थे ?
*चाणक्य ( कौटिल्य )*
213. विवेकानंद स्मारक कहाँ स्थित है ?
*कन्याकुमारी*
214. दक्षेस का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
*काठमांडू (नेपाल)*
215. दक्षेस के कितने देश सदस्य हैं ?
*8 ( भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान)*
216. भारत की तट रेखा की लम्बाई कितनी है ?
*7516*
217. विश्व में अभ्रक (Mica) का सर्वाधिक उत्पादन किस देश में होता है ?
*भारत*
218. ग्रांट-ट्रंक रोड किसने बनवाया ?
*शेरशाह सूरी*
219. विटामिन ‘B’ की कमी से कौनसा रोग होता है ?
*बेरी-बेरी*
220. विटामिन ‘C’ की कमी से कौनसी बीमारी होती है ?
*स्कर्वी*
221. दूध में कौनसा विटामिन नहीं होता है ?
*विटामिन ‘C’*
222. विटामिन ‘D’ की कमी से कौनसा रोग होता है ?
*रिकेट्स*
223. किस विटामिन की कमी से खून का थक्का नहीं जमता ?
*विटामिन ‘K’*
224. विटामिन ‘E’ की कमी से कौनसा रोग होता है ?
*बांझपन*
225. विटामिन ‘C’ का रासायनिक नाम क्या है ?
*एस्कोर्बिक अम्ल*
Comments
Post a Comment