G. K. प्रश्नोत्तर 29

226. वसा में घुलनशील विटामिन कौनसे हैं ?
*‘A’ और ‘E’*

227. साधारण नमक का रासायनिक नाम क्या है ?
*NaCl*

228. हँसाने वाली गैस का रासायनिक नाम क्या है ?
*नाइट्रस ऑक्साइड (N2O)*

229. धावन सोड़ा का रासायनिक नाम क्या है ? *सोड़ियम कार्बोनेट*

230. पीतल किन दो धातुओं का मिश्रण है ?
*तांबा और जस्ता*

231. कैल्सीफेराँल किस विटामिन का रासायनिक नाम है ?
*विटामिन ‘D’*

232. नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है ?
*कोर्निया*

233. किस विटामिन में कोबाल्ट होता है ?
*विटामिन बी-12*

234. कोशिका का पावरहाउस किसे कहा जाता है ?
*माइटोकोंड्रिया*

235. लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण हमारे शरीर के किस भाग में होता है ?
*अस्थि मज्जा (Bone Marrow)*

236. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है ?
*28 फरवरी*

237. ब्लडप्रेशर मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है ?
*स्फिग्मोमैनोमीटर*

238. कंप्यूटर की परमानेंट मैमोरी क्या कहलाती है ?
*ROM-Read Only Memory*

239. किस अधिवेशन में कांग्रेस उदारवादी और उग्रवादी नामक दो दलों में विभाजित हो गयी थी ?
*1907 के सूरत अधिवेशन में*

240. तंजौर का वृहदेश्वर मंदिर किसने बनवाया था ?
*राजराजा प्रथम चोल ने*

241. मुगल सम्राट अकबर का जन्म कहाँ हुआ था ?
*अमरकोट के दुर्ग में*

242. वर्ष 2014 का फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित होगा ?
*ब्राज़ील*

243. वर्ष 2018 का फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित होगा ?
*रूस*

244. वर्ष 2014 के कामनवेल्थ खेल कहाँ होंगे ?
*ग्लासगो (स्कॉटलैंड)*

245. वर्ष 2015 का क्रिकेट विश्वकप कहाँ आयोजित होगा ?
*न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में*

246. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?
*लोकसभा अध्यक्ष*

247. भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे ?
*गणेश वासुदेव मावलंकर*

248. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त है ?
*अनुच्छेद 370*

249. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है ?
*लोकसभा अध्यक्ष*

250. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौनसा है ?
*एशिया*

Comments